Lucky Number: जन्म तिथि से जाने अपना लक्की नंबर और स्वामी ग्रह?

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का जन्म किसी विशेष ऊर्जा और अंक के प्रभाव में होता है। यदि आप भी जानना चाहते है कि मेरा लक्की नंबर क्या है या मेरे जन्म अंक का स्वामी ग्रह कौन है तो आप बिल्कुल सही जगह आए है। इस लेख में हमने एक विशेष टूल दिया है जिसकी मदद से आप अपनी जन्म तिथि डालकर अपना शुभ अंक और उसके स्वामी देवता की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जन्म तारीख से जानें लकी नंबर और स्वामी ग्रह

क्या आप जानते हैं कि आपकी जन्म तारीख में ही आपकी सफलता का रहस्य छिपा है? नीचे दिए गए कैलकुलेटर से अपना शुभ अंक और स्वामी ग्रह अभी जानें।

अपना लक्की नंबर और उसका स्वामी कैसे जाने? How to Know Your Lucky Number Lord?

Date of Birth Lucky Number Lord (स्वामी)
01, 10, 19, 281Sun (सूर्य)
02, 11, 20, 292Moon (चंद्र)
03, 12, 21, 303Jupiter (गुरु)
04, 13, 22, 314Uranus (अरुण)
05, 14, 235Mercury (बुध)
06, 15, 246Venus (शुक्र)
07, 16, 257Saturn (शनि)
08, 17, 268Neptune (वरुण)
09, 18, 279Mars (मंगल)

राहु और केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है। इनका किसी भी मनुष्य के जीवन में पूरा प्रभाव रहता है।

लक्की नंबर कैलकुलेटर

आपको इस लक्की नंबर कैलकुलेटर में अपनी जन्म तारीख के सिर्फ पहले दौ अक्षर डालने है। जैसे अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 12 तारीख को हुआ है तो आपको सिर्फ 12 लिखना है और कैलकुलेट करें बटन को दबाना है, आपका लक्की नंबर और स्वामी ग्रह आपके सामने स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

अपना लकी नंबर जानें

अपनी जन्म की तारीख चुनें:

लकी नंबर क्या है और ये कैसे काम करता है?

न्यूमरोलॉजी के अनुसार हर इंसान का एक लकी नंबर होता है जो उसकी जन्मतिथि से निकलता है। माना जाता है कि ये नंबर हमारे जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता लाता है। जब हम अपने लकी नंबर वाले दिन कोई जरूरी काम करते हैं, कोई चीज खरीदते हैं या कोई फैसला लेते हैं तो सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

जैसे अगर आपका लकी नंबर 6 है तो हर महीने की 06, 15 और 24 तारीख आपके लिए बहुत शुभ होंगी। इसी तरह लकी नंबर का संबंध ग्रहों से भी होता है। हर नंबर का एक ग्रह स्वामी होता है जो उस नंबर की ताकत तय करता है।

अपना लकी नंबर निकालने के फायदे

  • व्यापार और नौकरी में तरक्की: लकी नंबर वाले दिन इंटरव्यू, मीटिंग या नया काम शुरू करने से सफलता मिलती है।
  • पैसों की तंगी दूर होती है: लकी नंबर को मोबाइल, घर का नंबर या गाड़ी के नंबर में रखने से आर्थिक लाभ होता है।
  • रिलेशनशिप बेहतर होते हैं: लकी नंबर वाले दिन रिश्ते जोड़ने या बात करने से रिश्ते मजबूत होते हैं।
  • मानसिक शांति: जब आपको पता होता है कि कौन सा दिन आपके लिए शुभ है तो टेंशन कम होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • बीमारी से बचाव: कई लोग लकी नंबर के अनुसार ही दवाई लेना या डॉक्टर को दिखाना शुरू करते हैं।

लकी नंबर के अनुसार ग्रह और उनका प्रभाव

हर लकी नंबर का एक ग्रह स्वामी होता है। उसी ग्रह के गुण आपके अंदर आते हैं।

  • नंबर 1 - सूर्य: लीडरशिप, नाम, fame और सरकारी काम में सफलता देता है।
  • नंबर 2 - चंद्र: मन शांत रखता है, रचनात्मकता और पानी से जुड़े काम में लाभ।
  • नंबर 3 - गुरु: शिक्षा, ज्ञान, गुरु और बैंकिंग क्षेत्र में तरक्की।
  • Disclaimer: इस लेख में वर्णित जानकारी मान्यताओं और पंचांग से एकत्रित की गई है। उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझ कर ही लें।

निष्कर्ष (Conclusion)

अंक ज्योतिष (Numerology) हमारे व्यक्तित्व और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमें उम्मीद है कि इस लकी नंबर कैलकुलेटर की मदद से आपको अपने शुभ अंक और स्वामी ग्रह की जानकारी मिल गई होगी।

आपका लकी नंबर क्या निकला? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं! यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने मित्रों और परिवार के साथ शेयर करना न भूलें।

यह भी पढ़ें:

Rajivv Bakshii Author vratvidhi.com
Rajivv Bakshii | Founder - vratvidhi.com

राजीव बख्शी हांसी (हरियाणा) के रहने वाले एक अनुभवी शोधकर्ता, ज्योतिषी और 'व्रतविधि' के संस्थापक हैं। वे पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से हिंदू धार्मिक मान्यताओं, व्रत-त्योहारों और वैदिक ज्योतिष पर निरंतर लेखन और शोध कर रहे हैं। इस ब्लॉग के माध्यम से उनका उद्देश्य पाठकों तक पूरी तरह सटीक, प्रामाणिक जानकारी और ज्योतिषीय मार्गदर्शन (जैसे जन्म कुंडली विश्लेषण, फलादेश और अंक ज्योतिष) पहुँचाना है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए? शिवलिंग पूजा विधि

चौथ माता की कहानी व आरती: व्रत विधि, महत्व और लाभ

सोलह सोमवार व्रत कथा: पूजा विधि, नियम, लाभ व आरती