नवग्रह शांति हिंदू ज्योतिष का एक अत्यंत शक्तिशाली उपाय है जिसके माध्यम से कुंडली में मौजूद नवग्रहों के अशुभ प्रभाव को शांत किया जाता है। सूर्य, चंद्र, गुरु, बुध, शुक्र, शनि, मंगल, राहु और केतु- इन नवग्रहों के बीजमंत्र के नियमित जाप से जीवन में आने वाली अनेक प्रकार के कष्ट, ग्रह दोष, साढ़ेसाती, ढैया और मानसिक तनाव से राहत मिलती है। नवग्रहों की शांति पूजा और बीज मंत्र की साधना से धन, स्वास्थ्य, व्यवसाय और पारिवारिक सुखों में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

नवग्रह का सुंदर और मनभावन चित्र

अशुभ ग्रहों के दोष निवारण के उपाय एवं बीजमंत्र

  • सूर्य- कोई भी शुभ कार्य आरम्भ करने से पहले गुड़ या मिठाई आदि खाएं एवम् पानी पीएं। सूर्य देव के बीज मंत्रॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नमः का जाप किया जा सकता है।
  • चन्द्र-बुजुर्गो का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले। चंद्र देव के बीज मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः का जाप किया जा सकता है।
  • मंगल-आंखों मे सफेद सुरमा लगाएं। मंगल देव के बीज मंत्रॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमःका जाप करें।
  • बुध- दांतो को साफ रखे, नाक छिदवाए। बुध देव के बीज मंत्र ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमःका जाप कीजिए।
  • गुरु-माथे पर पीला या केसर का तिलक लगाएं, नाक साफ रखे एवम् कोई भी कार्य करने से पहले नाक साफ करे। गुरु देव के बीज मंत्रॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमःका जाप करें।
  • शनि- लोहे का दान करें एवम् 43 दिन तक कौवों (Crow) को रोटी दे। शनिदेव के बीजमंत्रॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमःका जाप विशेष उपयोगी है।
  • शुक्र-साफसुधरे रहे एवम् साफ सुथरे कपड़े पहने, परफ्यूम का प्रयोग करे। शुक्र ग्रह के बीजमंत्रॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नमःका जाप करना चाहिए।
  • राहु- सिर पर चोटी रखे, संयुक्त परिवार मैं रहे, ससुराल वालो से अच्छा व्यवहार करे एवम् हो सके तो रात्रि को भोजन रसोई घर मे करे। राहु देव के बीजमंत्र ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः का जाप करें।
  • केतु- कुत्तापाले, कान छिदवाएं। केतु देवता के बीजमंत्र ॐ कें केतवे नमःका जाप करें।

ग्रह शांति के सरल उपाय

ग्रह (Planet) शांति के सरल उपाय (Remedies) विशेष दान (Donation)
सूर्य (Sun) प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं और पिता का सम्मान करें। गुड़, तांबा, गेहूं
चंद्रमा (Moon) शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और माता के चरण स्पर्श करें। चावल, दूध, चांदी
मंगल (Mars) हनुमान चालीसा का पाठ करें और भाइयों की मदद करें। मसूर की दाल, शहद
बुध (Mercury) गाय को हरा चारा खिलाएं और गणेश जी की पूजा करें। मूंग दाल, हरी सब्जियां
गुरु (Jupiter) बड़ों का आशीर्वाद लें और केसर का तिलक लगाएं। चना दाल, हल्दी, केला
शनि (Saturn) पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और गरीब की सेवा करें। काला तिल, सरसों का तेल
यह भी पढ़ें -